फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में साध्वी निरंजन ज्योति: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोलीं- समय से पूरा कराएं निर्माण

Wed, 13 Apr 2022 07:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराते हुए तय समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सोनभद्र में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को सोनभद्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य की प्रगति जानी। काम को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चुर्क के समीप रौंप गांव में 222.90 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में करीब 45 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 और टाइप-5 आवास, प्रधानाचार्य आवास, मल्टीलेवल पार्किंग आदि भवनों का कार्य चल रहा है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से पिछड़े जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। यह सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पटवध में ग्राम समूह पेयजल परियोजना के तहत हुए कार्यों का अवलोकन किया और संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, एसडीएम सदर राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलकर गदगद हुईं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलकर गदगद हुईं समूह की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंट की। उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए समस्याओं को सुना। कार्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूहों की महिलाएं पशु पालन, बकरी पालन, स्कूल ड्रेस, मास्क, सिलाई-कढ़ाई, मशरूम की खेती सहित अन्य तरीकों से कमाई कर रही हैं। साध्वी निरंजन ने उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक धनराशि की व्यवस्था की है। उनकी कोशिश है कि समूह के माध्यम से रोजगार करने वाली महिलाएं साल में एक लाख रुपये तक की बचत करें। जिससे उनके जीवन स्तर में बेहतर सुधार आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें