सोनभद्र। कोन ब्लॉक के बीडीओ के खिलाफ ओबरा के विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने मोर्चा खोल दिया है। मंत्री ने डीएम को बीडीओ के खिलाफ पत्र लिखकर स्थानांतरण करते हुए उनके कार्यों की जांच कराने को कहा है।
राज्यमंत्री ने डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि कोन बीडीओ मो. तारिक जातिवादी मानसिकता के साथ शासकीय कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय भम्रण के दौरान संज्ञान में सामने आया है कि बीडीओ के रवैये से आम जनमानस व पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उनकी कार्यप्रणाली से विकास खंड कोन के सभी कर्मचारी परेशान और मानसिक रूप से उत्पीड़ित हैं। उन्हें शासकीय कार्य करने में कठिनाई हो रही है। इससे पार्टी व शासन कि छवि धूमिल हो रही है।