चोपन। नवसृजित नगर पंचायत डाला में जलापूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर नारियल फोड़कर टैंकर से कार्य आरंभ किया गया।
नगर पंचायत के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। टैंकर के अभाव में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था। रहवासियों को अब टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नगर की समस्याओं के समाधान के लिए शासन से निर्गत धनराशि से संसाधनों को खरीदा जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली की साफ सफाई व अन्य कार्यों के लिए ट्राली समेत ट्रैक्टर एवं छोटे बड़े अठारह ठेला, पानी टंकी एवं फागिंग मशीन आदि संसाधन कार्यालय पर पहले ही आ गया था। जल्द ही बाजार में कूड़ादान जगह जगह रखा जाएगा। स्वच्छता अभियान व नगर का विकास कार्य कराए जाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू, राजू शुक्ला, विशाल गुप्ता, नगर पंचायत के लिपिक महेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, गोविंद गुप्ता, सुरेंद्र, अनिल सिंह, अर्जुन, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों को मिलेगा आरओ का पानी
म्योरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत घरसड़ी (जवाहर नगर) में सार्वजनिक स्थल पर बृहस्पतिवार सोलर आरओ प्लांट लगाया गया। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। घरसड़ी प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण ने बताया अब तक सीधे हैंडपंप का गंदा पानी पीकर ग्रामीण तमाम प्रकार की बीमारीयों की जद में आ रहे थे। प्लांट लगने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। आरओ प्लांट सोलर सिस्टम से चलेगा और प्रति घंटे 500 लीटर शुद्ध जल की निकासी होगी।