फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में आया पानी, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सिंचाई के लिए जीवन रेखा मानी जाने वाली मुख्य घाघर नहर को शुरू कर दिया गया है। सोमवार को नहर में पानी पहुंचा तो किसानों के चेहरे खिल उठे। वह गेहूं की सिंचाई के लिए नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग ने धंधरौल और नगवां बांध से नहरों में पानी छोड़ा। पानी छोड़े जाने से करमा, घोरावल, जुड़वड़िया, इमलीपुर रामगढ़, चतरा, बागपोखर, तिलौली, केकराही, भरूहां, तियरा, संरंगा सहित अन्य क्षेत्रों के किसानों ने खुशी व्यक्त की है। किसानों ने कहा कि नहरों में पानी आने से फसलों को जीवन दान मिलेगा। वहीं पैदावार में इजाफा होगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ राजीव प्रसाद ने बताया की किसानों के मांगों को देखते हुए नहर खोलने का फैसला लिया गया है। नहरों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें