फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल में 317 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

Mon, 23 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। आगामी चुनाव के लिए जिले में 927 मतदान केंद्र एवं 1348 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा घोरावल क्षेत्र में 317 मतदान केंद्र है। जबकि ओबरा और दुद्वी में राबर्ट्र्सगंज विस क्षेत्र से कम मतदान केंद्र है।जिले में आठ मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट मतदेय स्थलों का भ्रमण कर वहां जो भी समस्याएं हैं उसे दूर कराने के लिए एसडीम को रिपोर्ट सौंप रहे हैै। इस बार घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 317 मतदान केंद्र व 389 बूथों पर 365269  मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 196765 पुरुष, 168495 महिला व अन्य 9 वोटर है। राबर्ट्सगंज में 278 मतदान केंद्र व 358 बूथों पर 324443 वोटर वोट देंगे। यहां  पुरुष 175464, महिला 148976 व अन्य 3 मतदाता है।


ओबरा में 127 मतदान केंद्र व 291 बूथों पर मतदाता 307704 मत देंगे। इस विस क्षेत्र में  पुरूष 169314 महिला 138389 अन्य 11 मतदाता है। इसी तरह दुद्धी में  205 मतदान केंद्र व 310 मतदेय स्थलों पर 307691 वोटर वोटिंग करेंगे। यहां पुरुष 166254, महिला 141428 अन्य 9 मतदाता हैं, जो इस बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें