फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस : 1001 दीप जलाकर मतदाता जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विकास भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दीप दान करते अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। सभी कार्यालयों में शपथ ग्रहण हुुआ। वहीं 629 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सचिव ने मतदाताओं को शपथ दिलाया। शाम को विकास भवन परिसर में जिलाधिकारी सोनभद्र टीके शिबू एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा ने 1001 दीपक जलाकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम की शुरुआत की ।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में 25 25 दीपक एवं कैंडल जलाकर लोगों को आगामी 7 मार्च को मतदान करने हेतु जागरूक किया । जिलाधिकारी ने कहा कि 7 मार्च को जनपद में मतदान होना है, इस बार सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक अच्छी सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।जिला प्रशासन भयमुक्त स्वच्छ मतदान कराने के लिए तत्पर है। सभी मतदाताओं को कोविड नियमों का पालन कराते हुए प्रत्येक दशा में मतदान कराया जाएगा। सभी मतदाताओं का प्रथम कर्तव्य है कि घर से निकल कर अपना मतदान करें। साथ ही अपने घर के आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि हमारे एक मत से एक अच्छी सरकार का निर्माण होता है जो अगले 5 वर्षों के लिए हमारे लिए कार्य करती है, इसलिए हमें अपना मत देकर सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यह कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में एक संदेश दे रहा है कि सोनभद्र पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार मतदान प्रतिशत में एक नया मुकाम हासिल करेगा। जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डी0पी0सी0 स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी, किरन सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें