फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरीबों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
दी घोरावल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय के मजिस्ट्रेट विजय कुमार गौतम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद सिंह को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह को, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार मौर्य, महामंत्री पारसनाथ दूबे, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव, प्रवक्ता रोशन अली, अध्यक्ष अनुशासन फखरे आलम, प्रकाशन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री शैलेश कुमार दूबे और आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार कुशवाहा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे खास तौर से गरीब वादकारियों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाने में ईमानदारी के साथ सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि एसडीएम रमेश कुमार रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामायण सिंह ने की। व ंचालन राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर सीओ संजीव कटियार, प्रयागदास, महेश यादव, गोपाल सिंह, अफजाल अहमद सिद्दीकी, अवधेश कुमार सिंह, प्रफुल्ल शुक्ला, मदनगोपाल सिंह, रामनरायन पटेल, प्रमोद पाठक, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें