फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति धर्म से हटकर, स्वतंत्र रूप से करें मतदान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता रैली में शामिल रसोईया संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर में माध्यमिक भारतीय रसोइयां वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों से जाति-धर्म से हटकर स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक व संरक्षक तैयब अंसारी ने रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में संगोष्ठी में उपस्थित रसोइयों व महिलाओं को निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि चुनाव आचार संहिता का एवं कोविड के नियमों का पालन करते हुए ईमानदार, संघर्षशील, शिक्षित एवं स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को ही अपना प्रतिनिधि चुने। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद प्रजापति, उपाध्यक्ष उषा साहू ने तीन सूत्री मांग पत्र बीएसए और डीआईओएस को सौंपा। रसोइयों के चार माह से बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब कराने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी को दुद्धी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर लल्लन सिंह, शांति देवी, गायत्री देवी, कबुतरी देवी, फुलबिना, फुलवंती देवी, सुनीता देवी, राम सिंह, धनसु प्रसाद, भगवान सिंह, लालती देवी, केवली देवी, गुड्डी देवी, शकुंतला, हीरावती देवी, नंदू देवी, कौशिल्या देवी, नंदू भारती, शांति देवी, निर्मला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें