फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में विशाल मौर्य ने मारी बाजी

विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के चपकी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते युवा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल और बभनी ब्लॉक में बुधवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लॉक के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। 3000 मीटर दौड़ में विशाल मौर्य, 100 मीटर में अंकित कुमार, महिला में अनामिका तिवारी, पंद्रह सौ मीटर में विकास, 800 मीटर में पुनीत कुमार व महिला में पूनम यादव, 400 में खुशी गुप्ता व पुरुष में ओमप्रकाश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह लंबी कूद में अनामिका तिवारी, पुरुष में अंकित कुमार, गोला फेंक दीपक शर्मा व महिला में सुमन यादव ने बाजी मारी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गुरेठ की टीम और कबड्डी में अहरौरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि रहे ब्लाक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने खिलाड़ियों में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी, जिला व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, रवि कुशवाहा, अमित सिंह, कमल सिंह, इंद्रमणि, भूपेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, प्रभुनाथ आदि रहे। बभनी ब्लॉक में विभागीय ग्रामीण स्टेडियम चक चपकी में खेल स्पर्धा हुई। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा ने 400 मीटर दौड़ के धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण सचिव सेवा कुंज आश्रम के आनंद, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर व ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास दुबे ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार यादव, गुलाब चंद गुप्ता, नंदकिशोर सिंह, जितेंद्र, नन्हू राम गुप्ता, शिवरतन कोलेश्वर आदि रहे। संचालन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के एमए खान ने किया।

बभनी ब्लॉक के चपकी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं।संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें