राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा के साथ विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। राबर्ट्सगंज नगर में शिव झांकी के साथ भ्रमण करते हुए पुन: वापस आकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। उसके बाद विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र एवं संतजनों की मौजूदगी में 108 कलश में शिव सरोवर से जल लेकर कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने शिवजी की झांकी के साथ भ्रमण किया। उधर शाम छह बजे से श्रीराम कथा व श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई जिसमें आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही के संतराम रघुराई और सोनभद्र के चंद्रबली जी महाराज ने कथा सुर्नाई। बाबा जंगली दास ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अग्नि मंथन सुबह सवा आठ बजे होगा। अंतिम दिन 10 फरवरी को विराट महायज्ञ का समापन होगा। कार्यक्रम संयोजक बृजलाल सरोज (बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू, श्यामबाबू, संगम, राज शामिल हैं।
राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर में नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा म- फोटो : SONBHADRA