नमामि गंगे योजना के तहत कलेक्ट्रेट में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जल संरक्षण के विषय पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान पाने वाले कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को डीएम व एडीएम ने पुरस्कृत किया।
कक्षा-6 से कक्षा-8 तक की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज की छात्रा आलिया कुरैशी को पहला, कुमारी ज्योति को दूसरा और कुमारी कल्पना मोदनवाल को तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज की कक्षा-6 से 8 आयु वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता में अमृता ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और सुप्रिया दूबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 09 से 12 तक की छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज की आकांक्षा ने पहला, गुड़िया ने दूसरा और ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में छाया मोदनवाल ने पहला, पूजा सोनकर ने दूसरा और अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी राबर्ट्सगंज की छात्राओं की स्लोगन प्रतियोगिता में स्नेहा मोदनवाल को प्रथम स्थान, श्रेया मिश्रा को द्वितीय और निर्मला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
बाधाएं दूर कर समय से पूरा करें हर घर जल का काम
नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से हर घर जल योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की डीएम टीके शिबू ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने सभी 12 समूह पेयजल परियोजना के निर्माण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर कर समय सीमा में काम कराने का निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दुबे ने परियोजना की प्रगति से डीएम को अवगत कराया। इसके साथ ही नोडल कार्यदाई एजेंसी उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने बेलाही, नगवां हर्रा कदरा, गुरमुरा पनारी, अमवार, परासी, जिलो, पटवध, केवथा आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। समीक्षा बैठक के बाद जलापूर्ति के कार्यों की परियोजनाओं को समयबद्ध होकर पूरा कराने के निर्देश संबंधितों को देने को निर्देशित किया। बैठक में डीआईओएस रवि शंकर, लीड बैंक प्रबंधक, अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।