फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: घोरावल से राजघराने की बहू विंधेश्वरी और दुद्धी से बसंती कांग्रेस उम्मीदवार

Mon, 31 Jan 2022 04:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 कांग्रेस ने सोनभद्र की  दो अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दोनों सीटों पर आधी आबादी को मौका मिला है। घोरावल सीट पर बड़हर राजघराने की बहू विंधेश्वरी सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाया गया है तो दुद्धी सीट से  बसंती पनिका मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने सोनभद्र की दो अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दोनों सीटों पर आधी आबादी को मौका मिला है। घोरावल सीट पर बड़हर राजघराने की बहू विंधेश्वरी सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाया गया है तो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती पनिका मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवारों के एलान से दोनों सीटों पर मुकाबला रोचक होने के आसार जताए जा रहे हैं। बड़हर राजघराने से वर्ष 1957 में राजा आनंद ब्रह्मशाह पहली बार जनसंघ के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद इसी परिवार से आभूषण ब्रह्मशाह कांग्रेस के टिकट पर राजगढ़ सीट से मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी।

अब इस परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य विंधेश्वरी सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगी। राजस्थान के कोटा की निवासी विंधेश्वरी सिंह का विवाह कुंवर अभ्युदय ब्रह्मशाह से दिसंबर 2019 में हुआ था। शादी के महज छह माह बाद ही पति का ह्दयाघात से निधन हो गया था। उन्हें चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा सीट से रामराज गोंड हैं प्रत्याशी

इसी तरह दुद्धी सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती पनिका की उम्मीदवारी भी चौंकाने वाली है। बसंती पनिका कांग्रेस के दिग्गन नेता और जिले के कई बार विधायक, सांसद रहे स्व. रामप्यारे पनिका की पत्नी हैं। आदिवासी क्षेत्र से गहरा लगाव रहा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने ओबरा सीट पर जिलाध्यक्ष रामराज गोंड को प्रत्याशी घोषित किया था। अब सिर्फ सदर सीट पर प्रत्याशी का एलान शेष है।
पढ़ेंः भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने अतरौलिया से प्रशांत सिंह को बनाया प्रत्याशी, सपा का मजबूत गढ़ है ये सीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें