फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 100 मीटर दौड़ में विनय, 1500 मीटर में अभय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन घोरावल ब्लॉक के ईश्वर प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज घुवास में हो रहा है। पहले दिन एथलेटिक्स व कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान घुवास राजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अवधेश ने संयुक्त रूप से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। सब जूनियर गोला फेंक बालिका वर्ग में रंपा प्रथम, बालक वर्ग में चंद्रिका प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में दीपक प्रथम, 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में विनय यादव और 1500 मीटर दौड़ मे अभय प्रथम स्थान पर रहे। प्रमाण पत्र वितरण जिला पंचायत सदस्य मूर्तिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। निर्णायक की भूमिका में दीपक, भूपेंद्र, अवधेश आदि शामिल रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी घोरावल अनुज त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें