फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए ढिबरी लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
डाला क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत में बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत स्थित पटेहरा टोला के ग्रामीणों ने बुधवार को हाथ मे ढिबरी लेकर बिजली आपूर्ति किये जाने की मांग करते हुए नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर एक्सईएन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही चक्काजाम और आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी कुर्मी भाईचारा समिति के सेक्टर डाला-कोटा के महासचिव रमेश भारती ने कहा कि आजादी के छह दशक बाद भी लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं, जबकि महज तीन सौ मीटर दूरी पर बिजली जल रही है। टोले के सुनील ने कहा कि बिजली आ जाने से शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में खुशहाली दोगुनी हो जाती है। बावजूद इसके कोटा गांव पर शासन-प्रशासन का ध्यान नहीं है। बैजू ने कहा कि बिजली के इंतजार में लगभग पूरी उम्र बीत गई, लेकिन आज भी आंखों के सामने अंधेरा छाया हुआ है।

कहा कि बिजली विभाग व प्रदेश सरकार कि इस उदासीन रवैया के कारण ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट रहा है। हमारी मांगें पूरी नहीं होने पर बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव के साथ ही चक्काजाम एवं आमरण अनशन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में बाबूलाल चंद्रवंशी, भइयालाल, शमशेर अली, सोनू, सुदर्शन साहू, लक्ष्मण गौड़, लालमुनी देवी,शकुंतला, कमलावती देवी, अतवरिया, कलावती शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें