फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूंक दी शराब की दुकान, इलाके में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली में युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शराब की दुकान को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को सामान्य किया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के कठास गांव की है।
विज्ञापन

बता दें कि बवाल गांव के युवक का शव रविवार सुबह फंदे पर झूलता मिला था। ग्रामीणों का आरोप था युवक मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में फंदे पर झूल गया। बताया गया कि शनिवार रात कठास निवासी संतोष कुमार सिंह गोंड (25) शराब दुकान के पास संचालित सुरेश की दुकान से खाद्य पदार्थ लेने गया था। इस दौरान उसकी बहस दुकान संचालक सुरेश से पुराने पैसेे को लेकर हो गई। संतोष के भाई ने मौके पर पहुंचकर सुलह करवाया और संतोष को लेकर घर चला गया। देर रात फिर उसका भाई संतोष बिन बताए घर से निकल गया। सुबह संतोष का शव गांव में एक महुआ पेड़ की डाल पर झूलता मिला। युवक का शव पेड़ से झूलता देख स्थानीय ग्रामीण भड़क उठे। उनका मानना था कि शराब और नशे के कारण ही यह घटना हुई है। इसके बाद काफी तादाद में ग्रामीण शराब दुकान पर पहुंच गए और दुकान को आग लगा दी। सूचना पर एसडीओपी राजीव पाठक के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। एसडीओपी राजीव पाठक ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। तनाव को देेेखते पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना में संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें