ग्राम पंचायत बभनी के चीकूटोला में सोलर आरओ प्लांट एक वर्ष से खराब है। मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीने के पानी की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को डिब्बा-बाल्टी लेकर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द आरओ प्लांट नहीं बनवाया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में शामिल कपिल देव, बलवंत सिंह, सूरज कुमार, लल्लन सिंह, रामदास, बच्चन सिंह, भगवान दास, देवमूरत, रजवंती देवी, अंशु देवी, मोहरमनियां, फूलमती, सोहर मनिया, इंद्रासनी देवी, मंजू देवी, खुशबू आदि रहे।
ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आरओ प्लांट के मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी राम दर्शन यादव ने बताया कि जल्द ही आरओ प्लांट को ठीक करा दिया जाएगा।