फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरौलिया गांव के रहवासियों ने बुधवार को ग्राम प्रधान की अगुवाई में रोजगार की मांग को लेकर एनसीएल कृष्णशिला परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोल प्रबंधन के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोयला प्रोजेक्ट में ओबी हटाने वाली कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर कोहरौलिया ग्राम प्रधान रायमती देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने जीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार ने कहा कि कोहरौलिया गांव के लोगों की भूमि बिना मुआवजा और रोजगार दिए ही एनसीएल ने अधिग्रहीत कर ली। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अधिकारी क्लब में प्रबंधन की ओर से 21 सितंबर को हुई बैठक में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समक्ष तय किया गया था कि क्षेत्र के पचास ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा। परियोजना प्रबंधन अब 50 की जगह सिर्फ सात व्यक्तियों को रोजगार देने की बात कह रहा। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कृष्णशिला परियोजना स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) विक्टर कुजूर को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि 48 घंटे के भीतर अगर प्रभावी रूप से ग्राम पंचायत कोहरौलिया के 50 युवकों को ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी में रोजगार नहीं मिला तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से कोहरौलिया के पूर्व प्रधान लालता सिंह, लाल चंद गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें