चार सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सोनांचल ट्रक आर्नस एसोसिएशन बैनर तले ट्रक मालिकों ने परिवहन रोककर खन्ना कैंप के समीप खनिज बैरियर-दो के पास धरने पर बैठ गए। ट्रक मालिकों ने मांगे पूरी होने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर ने कहा की प्रदेश का सबसे बड़ी मंडी होने के बाबजूद सरकारी अनियमितताओं की वजह से सरकार के करोड़ों रुपये की क्षति हो रही है। जिला प्रशासन ओवरलोड रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये, साथ ही लोडिंग स्थल पर ही अंडरलोड देने के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी करें। जिले मे हो रही अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाया जाय और खनिज बैरियर पर प्रति गाड़ी दो से तीन हजार की हो रही वसूली की जांच कराकर कार्रवाई किया जाए। अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग मे ट्रक पर मात्र कार्यवाही न किया जाय, बल्कि लोड करने वाले क्रसर व बैरियर पर तैनात कर्मी पर भी कार्रवाई किया जाय। साथ ही एमएम 11 की मूल्य निर्धारित किया जाय, जिससे परमिट की होने वाली कालाबाजारी पर अंकुश लग सके। कहा कि मांगे पूरा न होने तक हम ट्रक मालिक अनिश्चितकाल के लिए ट्रकों को खड़ा कर दिए है और जब तक हमारी मांगें पूरी नही होती है, तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। इसकी सूचना ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को दे दी गई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अंकुर सिहं, अमित चौबे, सचिव सरफराज अंसारी, विनोद सिंह, सुरेश गुप्ता, देवेद्र सिंह, मनीष सिंह, विकास पटेल आदि मौजुद रहे।