फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बूथ प्रभारी को पीटा, भड़के भाजपाइयों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ प्रभारी की पिटाई से क्षुब्ध भाजपाइयों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। पहले चोपन थाने का घेराव किया और फिर वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ता जुगैल तिराहे के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे ओबरा एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज कार्यकर्ताओं को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक जाम से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भाजपा के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक सुरेंद्र मिश्र, जिला पंचायत सदस्य उत्तरा त्रिपाठी के पति संजीव त्रिपाठी आदि नेताओं का कहना था कि गुरमा बूथ प्रभारी अमर पनिका शुक्रवार को एसबीआई शाखा से रुपये निकालने के बाद बैंक के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई की। इसकी शिकायत लेकर कार्यकर्ता जब थाने पहुंचे तो वहां थाना प्रभारी ने भी उचित व्यवहार नहीं किया। पुलिस के रवैये से नाराज कार्यकर्ताओं ने पहले थाने का घेराव किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लामबंद होकर जुगैल तिराहा पर पहुंच गए। यहां बीच सड़क धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। भाजपा नेताओं को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ ही देर में हाईवे पर लंबा जाम लग गया। चोपन में सोन नदी पुल से लेकर डाला मार्ग तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एसडीएम ओबरा ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। धरना प्रदर्शन में सुनील सिंह, रंजना सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें