फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव: सोनभद्र में सपा समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश, हंगामा

Sat, 03 Jul 2021 01:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

हंगामा तब शुरू हुआ जब जरहा वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ को वोट देने से रोक दिया गया। इस सूचना पर सपाई भड़क गए। रामविचार गोंड़ पिछले 25 जून से लापता थे। 
विज्ञापन
सपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस-प्रशासन पर सत्ता पक्ष को लाभान्वित करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। हाईवे पर जाम लगाने की भी कोशिश की। हंगामा तब शुरू हुआ जब जरहा वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ को वोट देने से रोक दिया गया।

विज्ञापन


इस सूचना पर सपाई भड़क गए। रामविचार गोंड़ पिछले 25 जून से लापता थे। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना था कि पहले सदस्य को घरवालों के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद वोट दे पाएंगे।  पुलिस जिला पंचायत सदस्य रामविचार को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस पर सपा कार्यकर्ताओ का गुस्सा फूट पड़ा।

गेट पर सपा कार्यकर्ताओ और पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजमार्ग पर चक्काजाम करने का प्रयास किया। एनडीए समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू करी दी। हालांकि पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने प्रशासन पर सदस्यो पर दवाब देकर वोट डलवाने का आरोप लगाया। कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। पुलिस-प्रशासन  मुस्तैद है। सोनभद्र मे 12:50 मिनट तक 31 जिला पंचायत सदस्यों में से 18 सदस्यों ने मतदान किया। 28 सदस्य अंदर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र का सियासी समीकरण

31 सदस्यों वाले जिला पंचायत सदन में सपा ने जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा-अपना दल एस गठबंधन से राधिका पटेल उम्मीदवार हैं। नामांकन दाखिल होने के बाद से ही वह सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए हरसंभव प्रयत्न करने में जुटे हैं। उनकी यह कोशिश शुक्रवार की रात तक जारी रही।

दोनों ही खेमे एक-दूसरे पर सदस्यों को डराने-धमकाने या लालच देने के आरोप भी लगाते रहे। अब देखना ये है कि उनकी इन कोशिशों का कितना असर आज मतदान के बाद दिखेगा। फिलहाल मतदान को सकुशल कराने पर प्रशासन का पूरा जोर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें