फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: दो कार में मिला 95 किलो गांजा, सोनभद्र से नोएडा ले जा रहे थे खेप; तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 06:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस व यूपी एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां दो वैगनार कार से 95 किलो गांजे की खेप बरामद की गई है। साथी ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसटीएफ और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दो वैगनार कार से 95 किलो गांजे की खेप बरामद की है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ से लेकर यह गांजा तस्कर नोएडा जा रहे थे। दोनों वाहनों के चालक समेत तीन अंतरजनपदीय तस्कर भी हत्थे चढ़े हैं। इसी गिरोह के दो सदस्यों को चार दिन पहले मिर्जापुर में पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जिले के रास्ते से प्रदेश के कई शहरों में गांजा की तस्करी लंबे समय से चली आ रही है। इस पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम लगी हुई है। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को साथ लेकर हिंदुआरी तिराहे के पास घेरेबंदी की। मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के नंबर वाली दो वैगनार कार को रोका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में दोनों कार की डिकी से प्लास्टिक की बोरी में बंद कर रखा गया 95 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र के मिलकच्छी निवासी विपिन चौधरी, पतवाड़ी निवासी अमित कुमार और थाना फेज-3 के सेक्टर-66 निवासी दौलत राज के रूप में हुई। विपिन व अमित ने बताया कि उन्हें दौलत राज नोएडा से लेकर आया था। 

दौलत राज ने यहां रामगढ़ के विजेंद्र नामक व्यक्ति से मिलकर दोनों वाहनों में गांजा रखवाया था। इसे लेकर वह नोयडा जा रहा था। दौलत राज ने बताया कि वह विजेंद्र को ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करता है। इसके बाद दो-दो लड़कों को बस से सोनभद्र भेजता था। वह गांजा लेकर नोयडा जाते थे। गत छह जून को मिर्जापुर पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ लिया था। इसके बाद वह खुद आया था। 

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह में शामिल विजेंद्र की तलाश की जा रही है। बरामद गांजा की कीमत करीब दस लाख रुपये हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय, एसटीएफ लखनऊ के एसआई वीरेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें