फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने समूह की महिलाओं के कार्यों को सराहा और आमदनी बढ़ाने के बताए गुर

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित सर्किट हाऊस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री सा? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंट की। उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए समस्याओं को सुना। कार्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूहों की महिलाएं पशु पालन, बकरी पालन, स्कूल ड्रेस, मास्क, सिलाई-कढ़ाई, मशरूम की खेती सहित अन्य तरीकों से कमाई कर रही हैं। साध्वी निरंजन ने उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक धनराशि की व्यवस्था की है। उनकी कोशिश है कि समूह के माध्यम से रोजगार करने वाली महिलाएं साल में एक लाख रुपये तक की बचत करें। जिससे उनके जीवन स्तर में बेहतर सुधार आए। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें