फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और साफ-सफाई की समस्याओं से जूझते लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नईबस्ती में नाली की सफाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
पेयजल, सफाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर की नई बस्ती के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान दुर्व्यवस्था पर जिम्मेदारों की चुप्पी के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि समूचे नगर में गंदगी और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी बाधित है। जगह-जगह नशे का सामान अवैध रूप से बिक रहा है मगर इन समस्याओं पर जिम्मेदार आंखें मूूंदे हुए हैं। नई बस्ती में जलनिकासी की समस्या जटिल है। इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, इसके बावजूद यहां की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि समस्याएं शीघ्र दूर नहीं की गई तो संगठन लोगों को लामबंद कर उग्र आंदोलन छेड़ेगा। प्रदर्शन में वार्ड प्रभारी राधे गिरी, उपाध्यक्ष राधेश्याम केशरी, चन्ने खां, राजू, जीवन, लिप्पू, मिक्कू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें