फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटी समेत चार को रौंदा, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। खराब सड़क, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने रविवार को बाइक सवार दो महिलाओं की जान ले ली। हादसे में मासूम समेत दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सभी एक ही परिवार के हैं और एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना चोपन-जुगैल मार्ग पर सिंदूरिया गांव के पास हुई। हादसे के बाद गुस्साए लोगाें ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनौरा गांव निवासी लल्लू (25) अपनी बुआ रजमतिया (50) और फूफा नरेश अगरिया के साथ बाइक से जुगैल थाना क्षेत्र के देवखर गांव में अपने छोटे भाई की ससुराल में गया था। रविवार की दोपहर बाद छोटे भाई उमेश की पत्नी सुनीता (20) की विदाई कराकर लौटने लगा। बाइक लल्लू चला रहा था। उसकी बुआ रजमतिया व भयोहू अपने दो माह की बच्ची को गोद में लेकर बाइक पर बैठी थी। नरेश दूसरे साधन से आ रहा था। सिंदूरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम समेत बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। बच्ची व लल्लू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि पिछले एक साल से इस सड़क का निर्माण हो रहा है। बेहद धीमी गति से काम के चलते अब तक सड़क नहीं बन पाया है। बालू लदे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत और बदतर हो गई है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद जिम्मेदार नहीं जाग रहे। जाम की सूचना पाकर चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिपं सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे। एसओ ने आश्वासन दिया कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अधूरी सड़क के लिए जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। करीब पौन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। चोपन एसओ ने बताया कि हादसे में मृत एक महिला का नाम पता नहीं चल पाया है। उसकी जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हाइवा व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें