फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक लाख 16 हजार करोड़ के निवेश से 48 परियोजनाओं को लगेंगे विकास को पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भूमि पूजन के लिए तैयार प्रस्तावों की संख्या अब 48 हो गई है। इसके माध्यम से जिले में एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। सबसे ज्यादा निवेश ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा के क्षेत्र में होगा। इन दोनों विभागों के नौ प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की कुल 10 निवेश परियोजनाएं भूमिपूजन के लिए तैयार हैं। इनके अलावा पर्यटन, पशुपालन और तकनीकी शिक्षा विभाग के भी कई प्रस्ताव हैं। प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार 18-19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) करने जा रही है। इसमें पिछले साल इंवेस्टर्स समिट के दौरान आए निवेशकों की ओर से उद्यम स्थापना के लिए किए गए समझौतों (एमओयू) को धरातल पर उतारा जाएगा।
सोनभद्र में हुए कुल 101 एमओयू में से 48 को जीबीसी के लिए तैयार कर लिया गया है। उनके भूमि चयन से लेकर विभिन्न विभागों से एनओसी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब उनका भूमिपूजन होगा, जिसके बाद निवेशक उद्यम प्रस्ताव पर काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

शासन ने जीबीसी में सोनभद्र के लिए एक लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 23 जनवरी को ही 97 हजार करोड़ की परियोजनाओं से जुड़े कार्य पूरे कर लिए गए थे। अब दो नए प्रस्तावों के जुड़ने के बाद यह आंकड़ा एक लाख 16 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा निवेश परियोजनाएं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग की हैं, जबकि निवेश राशि के अनुसार सबसे बड़ा विभाग ऊर्जा है। इसमें करीब 56 हजार करोड़ का निवेश होना है। अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की पांच परियोजनाओं में भी 50 हजार करोड़ निवेश का दावा है।

जीबीसी के लिए विभागवार निवेश परियोजनाएं
विभाग : परियोजनाएं निवेश राशि (करोड़ में)
पशुपालन: 06: 09.12
सहकारिता: 02: 15
दुग्ध विकास: 01: 45
अतिरिक्त ऊर्जा: 05: 52100
ऊर्जा विभाग: 04: 56020
चिकित्सा शिक्षा: 01: 03
एमएसएमई: 10: 272
मत्स्य पालन: 03: 08
खाद्य सुरक्षा: 01: 01.2
उद्यान: 05: 14.1
औद्योगिक विकास: 01: 8000
तकनीकी शिक्षा: 04: 54
पर्यटन: 05: 39
कुल: 48: 116650
-
17 हजार से अधिक रोजगार का दावा
विभिन्न विभागों की निवेश परियोजनाओं के माध्यम से जिले में 17 हजार से अधिक रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है। इसमें अकेले 9300 रोजगार अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की पांच निवेश परियोजनाओं से आएंगे। इसके अलावा ऊर्जा विभाग के 5500 और औद्योगिक विकास विभाग से साढ़े आठ सौ से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

वर्जन
जीबीसी के लिए अब तक 48 निवेश परियोजनाओं को तैयार कर लिया गया है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन परियोजनाओं में 1.16 लाख करोड़ की धनराशि का निवेश होगा, जिससे करीब 17 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है। - नितिन प्रकाश, निवेश मित्र, उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें