फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनियंत्रित होकर बोलेरो अंजीर नदी में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। सावन के सोमवार को जरहा स्थित अजीरेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करने आए दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर जरहा के अंजीर नदी में पलट गई। संयोग रहा कि बोलेरो सवार सभी दर्शनार्थी सुरक्षित बच गए। सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

जरहा टोला लहबरवा निवासी रवि प्रकाश अपने पूरे परिवार के साथ अजीरेश्वर धाम में दर्शन पूजन करने सोमवार को गए थे। लौटते समय बोलेरो अनियंत्रित होकर जरहा के पास अंजीर नदी के पुल से नीचे पानी में चली गई। बोलेरो में बच्चाें समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग उस दौड़े। तत्काल बोलेरो में फंसे सवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के एक अस्पताल में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि पुल की ऊंचाई कम होने के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। घटना के समय बोलेरो रवि प्रकाश स्वयं चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें