Sonbhadra News: हादसे की सूचना पर मृतक किशन के परिजन तुरंत रायबरेली रवाना हो गए। वहीं, दूसरा मृत युवक प्रयागराज का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईपीएल का मैच देखने दोस्तों के साथ लखनऊ जा रहे सोनभद्र के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में हुआ। इसमें प्रयागराज का भी एक युवक ने जान गंवाई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। हादसे की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के घर वाले घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। शनिवार की देर रात तक शव घर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी किशन (28) स्व. सत्यनारायण केशरी बीते गुरुवार की शाम घर से प्रयागराज के लिए निकला था। वहां से कुछ दोस्तों के साथ उसे आईपीएल देखने लखनऊ जाना था। शुक्रवार को किशन, उसका दोस्त प्रयागराज निवासी सोमप्रकाश, विनय केशरवानी और रोशन पटेल कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।
देर शाम रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचरिया गांव के पास तेज रफ्तार ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त का गया। सोमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। किशन आठ तीन भाई व पांच बहनों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मां अनीता, भाई रामलखन, श्याम लखन सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।