सोनभद्र जिले में मंगलवार को जुगैल और बीजपुर थाना क्षेत्र में दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की। दोनों में से एक जुगैल निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति गुजरात के अहमदाबाद से 26 मई और बीजपुर निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति 3 जून को दिल्ली से आने पर होम क्वारंटीन किया गया था।
जिले में मिले 24 संक्रमितों में से अब तक चार लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इनमें से मिर्जापुर से मंगलवार को एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर तियरा शिवदत्त पहुंच गया। इसके पहले बहराइच जिला निवासी दो भाई और मथुरा निवासी एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 10 मरीजों का उपचार मिर्जापुर और 10 का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर लेवल 1 में चल रहा है।