फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पों के डंसने से पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को सर्पों के डंसने से पूर्व प्रधान समेत दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने एक शव को कब्जे में ले लिया, जबकि पूर्व प्रधान का बगैर पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सलखन: रविवार की भोर करीब चार बजे चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के बरवा टोला निवासी पूर्व प्रधान झारखंडी प्रसाद 70 शौच करने के लिए सिवान की ओर जा रहे थे। उसी वक्त सर्प ने उन्हें डंस लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन पूर्व प्रधान को झाड़-फूंक कराने के चक्कर में पड़ गए और उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी, लेकिन घरवालों ने शव का वाराणसी में दाह संस्कार करा दिया।
रामगढ़: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रविनाथ मौर्य के छह वर्षीय पुत्री ईसानी को सर्प से डंस लिया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें