फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

sonebhadra news : ओबरा से ड्यूटी कर लौट रहे दो होमगार्डों को कार ने रौंदा, मौत

Tue, 05 Jul 2022 10:22 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो होमगार्डों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । उधर हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो होमगार्डों को रौंद दिया । दुर्घटना में दोनों होमगार्डों की मौके पर मौत हो गई । उधर हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ओबरा थाना क्षेत्र से होमगार्ड ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर पीछे से एक कार बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक होमगार्ड की पहचान दीनानाथ (40)  पुत्र आदित्य राम निवासी महुआ कला मारकुंडी थाना चोपन व लालमणि (45) पुत्र रामदास  निवासी कोटिया अदलगंज थाना चोपन के रूप में हुई है। मृतकों के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है । थाना प्रभारी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है, मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें