हेलमेट न होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को घोरावल सीएचसी पहुंचाया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में मरीजों के लिए शुरू हुई निशुल्क अटल सेवा 'बीमारी' हालत में, नहीं हो पा रही सही से देख-रेख
बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण के बाद बिजली के पोल सड़क के किनारे शिफ्ट नहीं किए गए हैं। इस कारण पोल बीच में ही रह गए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।