फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर क्राइम के दो मामले, ऐप के जरिए 8 लाख तो रेटिंग के नाम पर 12.5 लाख की ठगी

Thu, 21 Mar 2024 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: साइबर क्राइम के इन दोनों मामलों से जिला पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जरूरी बात यह है कि मामला लाखों रुपये का है। जिले की साइबर सेल अपने स्तर से काम कर रही है। साइबर पुलिस ने अज्ञात पर ठगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र निवासी एक किराना व्यवसायी का मोबाइल हैक कर आठ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में साइबर थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अनपरा के मिर्चाधूरी गांव निवासी अभिषेक केशरी जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि वे दुकानदारी के उद्देश्य से एक एप चलाते हैं। बताया कि कुछ माह पूर्व उनके वाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसे देखने के लिए उन्होंने खोला तो अटैच फाइल खुल गया। इसी दौरान एक एप मोबाइल में इंस्टाल हो गया।

इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। तब तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन उसी दिन शाम को खाता चेक किया तो आठ लाख से अधिक की धनराशि खाते से निकल चुकी थी। साइबर पुलिस ने अज्ञात पर ठगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रेटिंग के नाम पर 12.50 लाख की ठगी
पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी एक व्यक्ति से रेटिंग के नाम पर 12.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पिपरी के तुर्रा निवासी धीरेंद्र मौर्य ने बताया कि उसके साथ टेलीग्राम के एक चौनल के जरिए धोखाधड़ी की गई है। बताया कि उसे एक वेबसाइट पर रेटिंग के लिए पैसे का आफर किया गया। इसे उसने ज्वाइन कर लिया। इसके लिए उसे दो से तीन बार पैसे भी मिले।

बाद में रेटिंग के पैसे मिलने बंद हो गए। उसे भ्रमित करते हुए अलग-अलग दो खातों में लगभग 12.50 लाख लगवाए गए। पैसे मांगने पर नौ लाख रुपये और लगाने की बात कही जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें