फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से बचने में बाइक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में हरैया पहाड़ी पर मंगलवार को विपरीत दिशा से आ रही जीप से बचने में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से एक को सिर में गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी पारस कोल (50) पुत्र बनारसी कोल और भदोही जिला निवासी कैलाश उर्फ बब्बल (42) पुत्र सूरज को मंगलवार दोपहर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पारस ने बताया की दोनों भदोही में ईंट भट्टा पर काम करते हैं। मंगलवार को दोनों भदोही से रघुनाथपुर जा रहे थे। पेढ़गांव में हरैया पहाड़ी पर विपरीत दिशा से आ रही जीप से बचने में दोनों अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। कैलाश उर्फ बब्बल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें