बीजपुर के डोडहर गांव के समीप रविवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने अवैैध दो तमंचे और कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बीजपुर थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम निवासी देवीशरण पनिका के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और डोडहर गांव निवासी पंकज बैगा के पास से एक तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे। दोनों को पकड़ने में कांस्टेबल विवेक कुमार राय, धीरज पटेल, अनूप सिंह और सुधाकर यादव का अहम योगदान रहा।