फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को पीटने वाले दो गिरफ्तार, अभी कई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व भाजपा के दुद्धी मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह की पिटाई के मामले में बुधवार को पुलिस ने बसपा नेता के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात दुद्धी कस्बे में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से भाजपा के मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह को पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर माइकल, संजीव, अभिमन्यु, जितेंद्र, रजनीश और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात एक बजे मामले में नामजद बसपा के जिला सचिव राजेश धुसिया के पुत्र माइकल, अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर मारपीट में घायल भाजपा दुद्धी के मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह मोनू को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें