फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पुत्रों समेत कईयों पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राबट्र्सगंज में होली पर्व पर अधिवक्ता के पुत्रों समेत कई लोगों की पिटाई करने के मामले में नाजमद हमलावरों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। रविवार को रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि राबट्र्सगंज नगर में शुक्रवार को मनबढ़ों ने अधिवक्ता के पुत्रों समेत कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस राबट्र्सगंज के पूरब मोहाल निवासी अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव की तहरीर पर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। इसी क्रम में रविवार को रेलवे क्रासिंग के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर फरार अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस ने अंबेडकर नगर, पूरब मोहाल, विकास नगर समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिलें। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता प्रभाकर के बेटों समेत अन्य की पिटाई करने के मामले में पकड़े गए राबट्र्सगंज निवासी अरूण सोनकर और सूरज सोनकर का चालान कर दिया गया। मारपीट में शामिल अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें