फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में तैनात कक्ष निरीक्षकों के पास भी नहीं होगा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24 मार्च से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सचल दस्ते की गठन कर दी गई है। वहीं यूपी बोर्ड ने शिक्षा विभाग को परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात कक्ष निरीक्षकों के पास भी मोबाइल नहीं होने देने का निर्देश दिया है। रोक के बावजूद अगर किसी कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिला प्रशासन को नकलविहिन और शांतिर्पूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड की परीक्षा को संपन्न कराने का फरमान जारी किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में प्रशासन ने तैयारी तेज शुरू कर दी है। राबट्र्सगंज, घोरावल, करमा, चतरा, नौगढ़, चोपन, कोन, दुद्दी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक मेें 77 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। 12 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हो जाएगी।ं 42600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, इसमें हाईस्कूल में 23886 तथा इंटरमीडिएट में 18714 छात्र-छात्राएं है। हाईस्कूल में बालक 11867 और बालिका 12019ं और इंटर में 9012 बालक और 9702 बालिकाएं है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सचल दल बनाया गया है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि यूपी बोर्ड से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल लेकर कमरे में ड्यूटी नहीं करेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों के पास कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल जमा करना होगा। कहा कि रोक के बाद भी अगर कोई कक्ष निरीक्षक मोबाइल लेकर ड्यूटी करते मिले तो उनके खिलफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उनके कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ दिया गया है। नकलविहिन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें