फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जांचल में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को विभिन्न संगठनों ने ऊर्जांचल के विभिन्न कस्बों में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा झंडा व भारत माता के चित्र के साथ बस्तियों में घूमकर सभी ने देश भक्ति की अलख जगाई।
विज्ञापन

काशी मोड़ पर व्यापार मंडल औड़ी के अध्यक्ष रविजीत सिंह कंग व भाजपा नेता लालबाबू गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं के गगनभेदी जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्यामलाल, प्रमोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं आरएसएस रेणुसागर नगर के तत्वावधान में भारत माता की मनोरम झांकी निकाली गई। रेहटा व बांसी में नागरिकों ने भारत माता का पूजन भी किया। पूजन में विजय द्विवेदी, पवन कुमार, नगर संयोजक आरपी गुप्ता, लालबाबू केशरी, विनोद तिवारी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। आभार ज्ञापन बरमेश्वर पाठक व जिला शारीरिक प्रमुख राजेश सिंह ने वंदे मातरम का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें