एनसीएल के दुद्धीचुआ क्षेत्र ने म्योरपुर ब्लॉक के चपकी में 506.29 लाख की लागत से आदिवासी बच्चों के आवासीय शिक्षा के लिए 24 कमरों के छात्रावास का निर्माण कराया है। इस छात्रावास में 24 बड़े कमरों का निर्माण कराया गया है जिसमें 250 से 300 छात्र एक साथ रह सकते हैं।
चपकी में ग्रामीण एवं आदिवासी बच्चों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण दे रहे सेवाकुंज आश्रम में आस पास के लगभग एक हजार आदिवासी बच्चे पढ़ाई करते हैं। इनमें से कुछ बच्चे काफी दूर के गांवों से आते हैं। इन बच्चों का इतनी दूर से प्रतिदिन विद्यालय आना जाना संभव नहीं हो पाता था। इसके चलते पढ़ाई बीच में ही छूट जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए एनसीएल ने इन बच्चों के लिए आवासीय शिक्षा की व्यवस्था की है। अभी यहां एक हजार बच्चों के लिए रसोई घर व डाइनिंग हाल का निर्माण कार्य चल रहा है।