फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकलेन मशीन के केबिन पर पलटा ट्रेलर, ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल बीना परियोजना खदान क्षेत्र स्थित रेलवे साइडिंग पर मंगलवार की दोपहर में कोयला खाली करने के दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर पोकलेन मशीन पर पलट गया। हादसे में घटनास्थल पर ही पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। दुर्घटना से कोयला साइडिंग पर डीओ संचालकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को कब्जे में ले किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पोकलेन मशीन की मदद से हाइवा से कोयला खाली कराया जा रहा था कि बकेट में फंसकर पोकलेन मशीन पर ही कोयला लदा हाइवा पलट गया जिससे पोकलेन के परखच्चे उड़ गए वहीं पोकलेन में दबकर ऑपरेटर नितेश सिंह (28) निवासी रजखड़ दुद्धी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिससे कोयला साइडिंग पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें