Sonbhadra News: सोनभद्र के हाथीनाला में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया।
ओबरा के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे टेलर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हाथीनाला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई।
विज्ञापन
बाइक सवार अमित शर्मा (26) पुत्र गोविन्द व राजन शर्मा (30) पुत्र राम जी, दोनों निवासी ग्राम हलिया थाना मड़िहान रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर टेलर ट्रक के नीचे आ गई।
ट्रक चालक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार को लेकर रोड के किनारे खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा मिलते ही मौके पर हाथीनाला पुलिस को पहुंच गई और दबे हुए मोटरसाइकिल सवार को निकालने में जूट गई।
आधे घंटे बाद मेहनत से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला गया तो तब तक दोनों (अमित और राजन) की मौत हो गई थी।
इस संदर्भ में हाथीनाला थाना प्रभारी भैया शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।