राबर्ट्सगंज नगर पालिका सभागार में प्लास्टिक मुक्ति को लेकर बैठक करते ईओ विजय कुमार यादव।
- फोटो : SONBHADRA
नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभागार में शुक्रवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरुकता अभियान के संबंध में बैठक हुई। नगर के व्यापारियों की उपस्थिति में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और इसका विकल्प अपनाने पर जोर दिया गया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सुझाव देते हुए कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथीन उत्पादन पर रोक लगाई जाए। छोटे-छोटे व्यापारियों के ऊपर आरोपित जुर्माने को समाप्त किया जाए। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कूड़ा निस्तारण के लिए जगह सुनिश्चित की जानी चाहिए। नालियों की सफाई के दौरान नालियों से निकले मलबे को तत्काल हटाने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। ये सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पूरे जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन न उपयोग किए जाने के संबंध में सघन जागरुकता अभियान चलाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।