मंडी में टमाटर का दाम बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है। इससे टमाटर की खेती किए किसानों को लाभ तो मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ से महंगाई से आमजन परेशान हैं।
करमा ब्लॉक क्षेत्र में ऊंची जमीन होने के कारण टमाटर व मिर्च की खेती बहुतायत मात्रा में किसान करते हैं। इस वर्ष भी टमाटर व मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर की गई थी। बेमौसम बारिश के कारण भी टमाटर की खेती पर असर पड़ा। इसका असर है कि अब टमाटर का भाव मंडियों में बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि गर्मी शुरू होते ही बरसात में लगे टमाटर अब समाप्ति की ओर है। गर्मी के टमाटर की खेती किसान किए हैं, अब धीरे-धीरे निकलना शुरू हो गया है। इससे मंडी में किसानों को टमाटर का दाम अच्छा मिल रहा है। हिंदुआरी स्थित सब्जी मंडी में टमाटर की थोक कीमत 30 रुपये से 40 रुपये तक है। सब्जी मंडी में टमाटर कम मात्रा में आ रहा है। वहीं बाजार में टमाटर 45 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। टमाटर महंगा होने के पीछे शादी विवाह का सीजन भी होना बताया जा रहा है।