फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच की हालत गंभीर

Sun, 04 Sep 2022 07:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में आकासीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने किसी निजी कार्य से घरों के बाहर थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग जगह की तलाश करते तब तक सभी बिजली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बार्डर से सटे मध्य प्रदेश के चितरंगी थाना क्षेत्र के करहियां में शनिवार की दोपहर बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सभी लोग अपने किसी निजी कार्य से घरों के बाहर थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग जगह की तलाश करते तब तक सभी बिजली की चपेट में आ गए। इसमें श्यामलाल कोल (55), मेरु प्रसाद साकेत (52), लक्ष्मण प्रसाद कोल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला प्रसाद कोल (50), गुड्डी देवी (38), देवराजी देवी साकेत (60), बुद्धिराम साकेत (45), भग्गन कोल (55) बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चितरंगी में भर्ति कराया गया है।
वहीं मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आकाशीय बिजली की चपेट में लोगों के आने की सूचना पाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि लालता वैश्य और एसडीएम सभी मौके पर मौजूद रहे। दुद्धी : विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में शनिवार को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। झुलसे अरुण यादव 30 निवासी केवाल का सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। घंटों उपचार के बाद युवक को होश आया। अरुण ने बताया कि वह कोटे की दुकान से राशन लेकर अपने घर जा रहा था। घर पहुंचने वाला ही था कि उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी। केवाल के ग्राम प्रधान दिनेश यादव अपने निजी वाहन से अचेतावसथा में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें