फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक चालकों से अवैध वसूली पर दो हेड कांस्टेबल समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दो हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन पर अवैध कार्यों में संलिप्तता का आरोप है। कार्रवाई की जद में आए दो कर्मी शाहगंज थाने में तैनात हैं, जबकि एक पिपरी थाने में है। सूत्रों के मुताबिक तीनों कर्मी अपने क्षेत्र में काफी चर्चित भी रहे हैं। उनके निलंबन से महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाहगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पिंटू कुमार व कांस्टेबल दिनेश कुमार की पिछले दिनों एसपी से शिकायत हुई थी। बताया गया था कि दोनों खनिज लदे ट्रकों को रोककर वसूली करते हैं। मानक के विपरीत परिवहन करने वाले ऐसे वाहनों को गलत तरीके से पास कराने में भी उनकी संलिप्तता है। एसपी ने इसकी जांच कराई। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया। कुछ ऐसे ही शिकायत पिपरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव के विरुद्ध भी थी। लिहाजा उसे भी निलंबित कर दिया गया। उपेंद्र की कुछ दिन पहले ही सदर कोतवाली क्षेत्र की एक चौकी से पिपरी थाने में तैनाती की गई थी। नों ने लाइन में आमद भी करा लिया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की पुष्टि की है। ती एसपी के इस कदम से महकमे में खलबली मची हुई है।
पहले भी हुई हैं कार्रवाइयां
करीब डेढ़ साल पहले पिपरी थाने में ही तैनात चार पुलिसकर्मियों को भी एसपी ने निलंबित किया था। उन पर अवैध कार्यों में संलिप्तता का आरोप लगा था। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी, वह थाने में काफी चर्चित थे। इस बार भी पिपरी में एक पुलिसकर्मी पर वैसे ही आरोप लगे हैं। इसके अलावा पिछले साल कोन थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को एसपी ने अवैध खनन को संरक्षण देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें