फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक देने का सपना दिखाकर हजारों हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर हुई है। पीड़ित का कहना है कि बाइक देने के नाम पर हजारों रुपये हड़प लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के बट गांव निवासी वादी गिरिजेश ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह मिस्त्री का काम करके गुजर बसर करता है। उसे एक पुरानी बाइक की आवश्यकता थी। उसका कहना है कि उसने अपने मोबाइल व्हाटसएप पर 25.12.2020 को एक पुरानी बाइक देखा और उस पर एक व्यकित का मो.न. लिखा था। उक्त नंबर पर बात हुई तो उसने बाइक का दाम 27,500 लिखा इतने में ही देने की बात कही । उसका आरोप है कि तीन लोगों ने बाइक देने के एवज मं उससे हजारों रुपये ले लिया, लेकिन अभी तक बाइक नहीं मिली। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी विनोद सिंह, विशाल पटेल और मुफीम निवासीगण अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें