फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जुटाए सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला नगर की नई बस्ती में रविवार की रात चोरों ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी के घर में घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया। बेटी की शादी के लिए जुटाए गए आभूषण-नकदी भी चोर उठा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

डाला नगर पंचायत के नई बस्ती निवासी कृष्ण मोहन उर्फ लल्ला विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को बेटी की शादी तय है। आर्थिक स्थिति के हिसाब से घर में गहनों को धीरे-धीरे खरीद कर रखा गया है। रविवार की रात घर में घुसे चोरों ने एक सोने की चेन, दो अंगुठी, चार मंगलसूत्र सहित सोने-चांदी के अन्य आभूषण, कपड़ा, मोबाइल फोन, 13 हजार नकदी सहित करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। घटना संज्ञान में है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें