फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित यादव बस्ती में एक मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की बढ़ती घटना से मोहल्ले के लोग चिंतित हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल सेल्स कारपोरेशन में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत पीड़ित ऋषि राज शर्मा ने बताया कि बीमार सास को देखने के लिए बीते 26 फरवरी को सुबह पूरा परिवार मकान बंद कर झारखंड चला गया। सोमवार की सुबह गेट खुला देख पड़ोसियों ने ऋषिराज के साथ ही 112 नंबर पर चोरी होने की जानकारी दी। चोरी की सूचना पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। ऋषिराज ने ओबरा थाने में दी तहरीर में बताया है कि आलमारी में कंपनी का रखा लगभग डेढ़ लाख नकद, सोने की एक चेन, सोने की दो अंगूठी, एक चांदी की पैजनी, चांदी की करधनी, कलाई घड़ी व चांदी के बर्तन चोर उठा ले गए। ओबरा पुलिस ने लोगों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें