फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक किमी लंबा बिजली का तार काट ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में राजकीय आईटीआई के पीछे 11 हजार लाइन का करीब एक किलोमीटर लंबा तार काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने 11 खंभों पर लगा तार काट ले गए हैं। रविवार को एसडीओ दुद्धी और अवर अभियंता सब स्टेशन डूमरडीहा के तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार डूमरडीहा विद्युत सब स्टेशन के धनौरा गांव में आईटीआई कालेज के ठीक पीछे से जपला व बगबियानी टोला शनिवार की शाम चार बजे से ही अंधेरे में है। रविवार की सुबह बिजली निगम के अधिकारियों को तार चोरी होने की जानकारी हुई। एसडीओ तीरथ राज और अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बिजली कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर देखा तो 11 खंभे के तार काटकर चोरी हुआ मिला।
एसडीओ और जेई ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह एसआई श्यामलाल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। मौके पर निरीक्षण करने के बाद करीब एक किमी मीटर तक लगे पोल से तार होने की जानकारी हुई है। एसडीओ के मुताबिक जंगल में 11 खंभे के करीब एक किमी दूर तक का तार काटकर चोरी हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें