फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सरकार के सद्बुद्धि के लिए सपाइयों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम को प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ रहे महिला अपराध, महंगाई एवं अन्य समस्याओं को लेकर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की आलोचना की। नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था गिरती जा रही है और महंगाई बढ़ रही है। इसके साथ ही हिंदू-मुस्लिम के आधार पर कई जगह दंगे भी हो रहे हैं।
चेतावनी दी कि यदि जन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। इसके साथ ही महिला अपराधों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उर्मिला, कश्यप, राजकुमार सोनकर, प्रदीप पासवान, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल, सुरेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें